भागलपुर, अप्रैल 21 -- अररिया से चन्दन कुमार लालू की रिपोर्ट बिहार राज्य खाद्य निगम गोदाम के मजदूरों ने मंगलवार को अररिया के मार्केटिंग यार्ड स्थित जिला प्रबंधक कार्यालय के सामने न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और धरना दिया। धरना-प्रदर्शन में पहुंचे जिले के सभी प्रखंडों स्थित गोदाम मजदूरों का कहना था कि उन्हें सरकारी दर से कम राशि दी जा रही है। इसको लेकर उन्होंने आवाज उठाई है। मजदूर वर्षों से गोदाम में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।प्रति बोरा 11.67 रुपये तय, मिल रहे केवल सात रुपये:फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि उमेश पासवान ने कहा कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा प्रति बोरा 11.67 रुपये मजदूरी निर्धारित है।इस संबंध में पटना उच्च न्यायालय का 07 ...