भागलपुर, जुलाई 29 -- कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा की रिपोर्ट कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधिभारत नेपाल सीमा क्षेत्र के गांवों में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए दुग्ध केन्द्र बनाए जा रहे हैं। यह पहल ग्रामीण अजीविका और किसानों की आय मजबूत करने के लिए की जा रही है। इसके तहत गांवों में डेयरी कोऑपरेटिव सोसाइटी का गठन किया जाएगा। बीडीओ डॉ नयना पॉल ने बताया कि सरकार का लक्ष्य डेयरी के जरिए भारत नेपाल सीमा के गांवों को दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने के लिए दुग्ध कोऑपरेटिव सोसाइटी का गठन करना है। यह भी पढ़ें- अररिया : गांव में बनेगी डेयरी कोऑपरेटिव सोसाइटी, रोजगार के मिलंगे अवसर इसके लिए किसान के पास कम से कम एक गाय या भैंस होना जरुरी है। ज्यादा से ज्यादा किसान सोसाइटी से जुड सकते ...