भागलपुर, मई 31 -- जोगबनी से फुलेंद्र की रिपोर्ट कटिहार रेल मंडल के रेल अधिकारी कुमार जितेंद्र सिंह को पदोन्नति देते हुए नया मंडल वाणिज्य प्रबंधक नियुक्त किए जाने से जोगबनी के रेल अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है । बधाई देने वाले में स्टेशन प्रवंधन बिमल कुमार , सीजीएस अक्षय कुमार , सीटीआई योगेश कुमार , सतीश कुमार , स्टेशन मास्टर निरंजन कुमार चौरसिया , गोरेलाल तिवारी , नीरज कुमार के अलावा अन्य रेलकर्मी शामिल है । रेलकर्मियों ने कहा उनकी यह पदोन्नति उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों का सच्चा सम्मान है। अब उनके लंबे अनुभव, दूरदर्शिता और बेहतरीन लीडरशिप का सीधा लाभ पूरे कटिहार रेल मंडल को मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...