अररिया: किसी तरह बच पाए परिजन, आग की लपटों से घिरा चुका था पूरा परिवार
भागलपुर, मई 13 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। भागकोहलिया में बुधवार की अहले सुबह घटी भीषण अगलगी की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रात के सन्नाटे में अचानक उठी आग की लपटों ने सुरेंद्र मंडल और सुबोध मंडल के पूरे परिवार को मौत के मुहाने पर ला खड़ा किया। घर में सो रहे परिजनों की आंख जब खुली, तब तक चारों तरफ धुआं, आग की तपिश और चीख-पुकार का भयावह मंजर था। घर के अंदर से निकलने का रास्ता तक नहीं दिख रहा था। परिजनों ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और बच्चों को गोद में उठाकर, महिलाओं को संभालते हुए आग की लपटों के बीच से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जाता है कि बुधवार की अहले सुबह करीब दो बजे सभी लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। तभी अचानक घर में धुएं का गुबार भरने लगा और तेज गर्मी महसूस हुई। आंख खुलते ही परिवार के लोगों ने देखा कि पूरा घर आग की लपटों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.