भागलपुर, मई 6 -- फारबिसगंज, अररिया से अंजनी गौतम की रिपोर्ट फारबिसगंज, एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला तिरसकुंड स्थित समौल हाट का है, जहां एक किराना दुकान के सामने खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया।पीड़ित की पहचान जागीर हलहलिया गांव, वार्ड संख्या 4 निवासी राजीव कुमार मंडल, पिता डोमन मंडल के रूप में हुई है। उन्होंने इस संबंध में फारबिसगंज थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के अनुसार, राजीव कुमार मंडल अपनी टीवीएस अपाची बाइक जिसका नंबर बीआर 01/5611 को समौल हाट स्थित राधेश्याम किराना दुकान के सामने खड़ी कर हटिया बाजार चले गए थे। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई सुर...