भागलपुर, सितम्बर 25 -- फारबिसगंज, अररिया से अमरेन्द्र कुमार फारबिसगंज,निज संवाददाता।

गैरकानूनी व्यापार मामला सीमावर्ती क्षेत्र में विदेशी नागरिकों की कारोबारी गतिविधियों और उनकी आड़ में नियमों के उल्लंघन का मामला एक बार फिर सामने आया है। विराटनगर के सेंट्रल मॉल में संचालित 'योनो मार्ट' में चीनी नागरिकों द्वारा नेपाली नागरिक के नाम पर खुदरा कारोबार किए जाने का मामला सामने आने के बाद मोरंग पुलिस ने एक चीनी नागरिक जिंगसियान सिए को गिरफ्तार किया है। संयुक्त अनुगमन के दौरान बिना बिल कारोबार किए जाने की बात सामने आने के बाद प्रशासन ने मार्ट को सील कर दिया है।

सीमा क्षेत्र में अलर्ट इस घटना को लेकर भारत -नेपाल जोगबनी सीमावर्ती क्षेत्र में अलर्ट बढ़ा दिया गया है । एसएसबी अधिकारियों के अनुसार नेपाल में चीनी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद सीमा क्षेत्र ...