भागलपुर, सितम्बर 1 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। अररिया पुलिस ने एसटीएफ की मदद से मंगलवार तड़के करीब 3.30 बजे फारबिसगंज थाना क्षेत्र के हरिपुर वार्ड संख्या 14 में बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार और बम बनाने की सामग्री का खुलासा किया है। पुलिस ने मोहम्मद मुर्शीद और खुर्शीद के घर छापेमारी कर चार देसी कट्टा, दो खोखा, तीन जिंदा कारतूस, करीब 300 ग्राम बारूद, शीशे के छोटे-छोटे टुकड़े, करीब 250 ग्राम सुतली, पिलास, रेती और लोहे का पाइप समेत अन्य सामग्री बरामद किया है। छापेमारी के दौरान मुर्शीद फरार होने में सफल रहा, जबकि पुलिस ने उसके भाई खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया। एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने एसटीएफ की मदद से मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हरिपुर में ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस और एसटीएफ की अचानक हुई गतिविधि से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ...