भागलपुर, अगस्त 17 -- फारबिसगंज से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट फारबिसगंज थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट से जुड़े चर्चित मामले के आरोपी मोहम्मद जावेद को एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार करने के बाद अब उनके अकूत संपत्ति खंगालने की बात कही जा रही है। जावेद पिता हाजी लतीफ, निवासी रामपुर उत्तर को स्थानीय पुलिस ने पूर्णिया एसटीएफ की मदद से उसे रविवार को उस वक्त दबोचा, जब वह सिलीगुड़ी से किशनगंज की ओर आ रहा था। लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। मोहम्मद जावेद के खिलाफ फारबिसगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट से संबंधित प्राथमिकी संख्या 388/26 दर्ज है। इसके अलावा भी उसके खिलाफ अन्य मामले दर्ज होने की बात सामने आ रही है। उक्त प्राथमिकी एनडीपीएस से जुड़े मामले में एसएसबी की 56वीं बटालियन द्वारा दर्ज कराई गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोहम्मद जावेद ने मादक पदार्थों ...