भागलपुर, जून 13 -- अररिया से फुलेंद्र मल्लिक की रिपोर्ट 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा के तत्वावधान में सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं के लिए आयोजित 15 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। यह प्रशिक्षण 29 मई से 12 जून 2026 तक एफ समवाय फुलकाहा के सीमा चौकी पथराहा के कार्यक्षेत्र स्थित जीवंत गांव भवानीपुर में आयोजित किया गया था। समापन समारोह में द्वितीय कमान अधिकारी (कमांडिंग अधिकारी) नितिन कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का नियमित अभ्यास करें और इसे स्वरोजगार के अवसर में बदलें। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों एवं सीख की जानकारी भी प्रतिभागियों से ली। यह भी पढ़ें- अररिया: एसएसबी के ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का समापन, महिलाओं को मिले प्रमाण-पत्र इसके बाद कमांडिंग अधिकारी ने स...