भागलपुर, अप्रैल 18 -- अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय के 17 केन्द्रों पर शनिवार को बिहार लोक सेवा आयोग पटना की ओर से आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। यह जानकारी देते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू कुमार रजक ने बताया कि परीक्षा के चौथे दिन प्रथम पाली में कुल 2753 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 3703 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल आयोजन में सभी केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी -सह- प्रेक्षक, जोनल दंडाधिकारी -सह- गश्ती दल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, सहायक परीक्षा संयोजक, नोडल पदाधिकारी, अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- जिले के 17 केंद्रों प...