अररिया, दिसम्बर 30 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महथावा में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने किचन का ताला तोड़कर चार गैस सिलेंडर, बर्तन की चोरी कर ली। इसके अलावा चोरों ने कार्यालय के लॉकर को तोड़कर जरूरी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ भी की। कार्यालय में रखे बैग और कॉपी की भी चोरी कर ली। इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मंगलवार सुबह विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिवाकर कुमार को दिया। दिवाकर कुमार ने बताया कि वे फिलहाल पूर्णिया में हूं विद्यालय पहुंचते ही थाना में लिखित आवेदन दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...