भागलपुर, अगस्त 30 -- अररिया से फुलेंद्र मल्लिक हिंदी साहित्य के विद्वान, शिक्षाविद् एवं अररिया कॉलेज, अररिया के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. प्रो. उदित कुमार वर्मा का लंबी बीमारी से निधन के बाद शोक संवेदना जारी है। उनके निधन से शिक्षा एवं साहित्य जगत के लोग सहज नहीं हो पा रहे हैं। उनके निधन पर वयोवृद्ध साहित्यकार भोला पंडित प्रणयी, बसंत कुमार राय, रहबान अली रोकश, अजय भारती अकेला, ठाकुर शंकर कुमार, डॉ. अनुज प्रभात, डॉ. जनार्दन यादव सहित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। जानेमाने पर्यावरणविद व प्रो वर्मा के करीबी सुदन सहाय कहते हैं कि उनका निधन से न केवल साहित्यिक क्षेत्र में क्षति हुई है बल्कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से नुकसान हुआ है। डॉ. वर्मा के करीबी रिश्तेदार व खरहिया बस्ती निवासी प्रो पंकज कुमार वर्मा ने बत...