भागलपुर, मई 14 -- कुर्साकांटा (अररिया) से अनिल झा की रिपोर्ट कुर्साकांटा, निज प्रतिनिध। इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को पिछले आठ वर्षो का अनुदान बकाया रहने से उनके परिजनों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। इस कारण अनुदान प्राप्त कॉलेज कर्मियों के परिवार के सामने कई तरह की समस्याओं से जुझना पड़ता है। इससे कॉलेज कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा, प्रो अनिल झा, प्रो प्रदीप ठाकुर, प्रो संतोष सुमन, प्रो विजय कांत झा, प्रो रानी ठाकुर, प्रो सुजाता कुमारी के अलावे विजय राम, अरविन्द झा, गुलाब मंडल ने बताया कि तत्कालिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लम्बे अंतराल के बाद सुधि लेते हुए छात्र व छात्राओं के परीक्षाफल के आधार पर वर्ष 2008 में अनुदान देने की घोषणा किया था। इसी ...