भागलपुर, फरवरी 25 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 27 फरवरी से जिला मुख्यालय के विभिन्न केन्द्रों पर शुरु होगा। मूल्यांकन 10 मार्च तक चलेगा। केएन इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विषयवार सह परीक्षकों और प्रधान परीक्षकों का चयन कर नियुक्ति पत्र समिति के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसके साथ ही सह परीक्षकों व प्रधान शिक्षकों के नियुक्ति पत्र की हार्ड कॉपी भी डीईओ कार्यालय के माध्यम से उपलब्ध करा दिया गया है। सभी शिक्षकों को गुरुवार को ही विरमित कर दिया जाएगा। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य एक ही पाली में नौ बजे से पांच बजे तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.