भागलपुर, जुलाई 26 -- नरपतगंज, अररिया से नंद किशोर भगत की रिपोर्ट नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के रेवाही पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 में रविवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया जहां इलाज कराने के बाद नरपतगंज थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवाही वार्ड 14 निवासी रजी अहमद पिता मोहम्मद हसानुद्दीन व दूसरे पक्ष के इब्राहिम पिता रसूल के पक्षो के बीच बच्चा खेलने के दौरान मोबाइल से वीडियो बनाने के बाद कहासुनी होने के बाद इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प की घटना हो गयी। इसमे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्...