भागलपुर, अप्रैल 26 -- जोकीहाट, एक संवाददाता जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की देर रात आई आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। कुदरत के इस कहर में न केवल जान-माल का नुकसान हुआ है, बल्कि सैकड़ों परिवार बेघर हो गए। किसानों की कमर ही टूट गई है। आंधी के दौरान सबसे दुखद घटना काकन पंचायत के शेरलंघा गांव में हुई। यहां एक कच्ची दीवार गिरने और उसके मलबे में दबकर 75 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गयी। मृतका तसरोजा शेरलंघा गांव निवासी स्व. इसहाक की पत्नी थी। घटना की सूचना मिलते ही जोकीहाट थाना पुलिस और राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। यह भी पढ़ें- अररिया: तेज आंधी व बारिश से अररिया जिले को काफी नुकसान हालांकि परिजनों के अनुरोध और पोस्टमार्टम से इनकार के बाद शव का अंत्यपरीक्षण नहीं कराया गया। अधिकारियों ने घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.