भागलपुर, अप्रैल 22 -- कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा की रिपोर्ट सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू कराने को लेकर जांच दल के द्वारा बुधवार को प्रखंड के आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में सुबोध कुमार सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण ने लैलोखर, बीडीओ नेहा कुमारी डुमरिया व पहुंसी, अमित मिश्रा बीपीआरओ लक्ष्मीपर व रहटमीना के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। हालांकि किसी कारण से लक्ष्मीपुर, रहटमीना, कुआड़ी द्वारा पंचायत के निरीक्षण में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कई तरह की गडबड़ी व खामियां पाई गई है। सहायक निदेशक सुबोध कुमार ने बताया कि केन्द्र संचालन की स्थिति अच्छी नहीं पाई गई है। बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव देखा गया है। कई केन्द्रों पर शौचालय और पीने के पानी तक की सुविधा नहीं थी। आंगनबाड़ी क...