भागलपुर, मई 31 -- अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक की रिपोर्ट अररिया के प्रतिभाशाली युवाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर हौंसलों में उड़ान हो, तो आसमान छूना कोई मुश्किल नहीं क्यों कि जहां चाह होती है वहां राह खुद बखुद निकल आती है। जी हां, अररिया के नौ ने बिहार पुलिस में और एक भारतीय सेना में फाइनल रूप से सफलता हासिल की है। रविवार को स्थानीय अररिया फिजिकल अकादमी के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के इन सभी 10 प्रतिभाशाली को मेडल देकर सम्मानित किया गया। ये ऐसे जीवट युवा हैं जो अपनी कड़ी मेहनत और कठिन प्रशिक्षण के दम पर बिहार पुलिस और भारतीय सेना (आर्मी) में चयन होकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ें- जहानाबाद-अरवल हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह का फोटो- कैप्शन : सम्मान समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किय...