भागलपुर, मई 6 -- कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा की रिपोर्ट कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधिकुर्साकांटा पुलिस ने कांड़ संख्या 185 / 19 के एक नामजद आरोपी को मंगलवार की रात कटफर से गिरफ्तार किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नामजद आसतानंद सिंह पिता स्व मोहन लाल सिंह कुआड़ी थाना क्षेत्र के कटफर वार्ड संख्या 10 का रहने वाला बताया जाता है। लगभग सात वर्ष पूर्व प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बाढ़ प्रभावित घोषित करने को लेकर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करने के साथ पदाधिकारियों पर ईट पत्थर एवं कीचड़ फेंका गया था। इस घटना में 82 लोगों को नामजद व एक हजार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया था। इस मामले में एक दर्जन से अधिक नामजद आरोपी को जेल भेजा गया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...