भागलपुर, अप्रैल 24 -- फारबिसगंज से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट गुरूवार की देर रात फारबिसगंज-सिरसिया एनएच पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 34 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक सुरेन्द्र शर्मा फारबिसगंज थाना क्षेत्र के औराही निवासी सीताराम शर्मा का बेटा था। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गयी। इधर सूचना पर फारबिसगंज पुलिस मौके पर पहुचकर गंभीर रूप से घायल युवक को फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल लाया जहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल से ट्रैक्टर को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- अररिया: अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से 32 वर्षीय बढ़ई मिस्त्री की मौत घटना के बाद मृतक के घरों...