भागलपुर, मार्च 7 -- अररिया, विधि संवाददाता। पांच मार्च की देर रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाजरत जिला अधिवक्ता संघ के वरीय अधिवक्ता मो जावेद इकबाल ने अंतिम सांस ली। इनका जनाजा जिला मुख्यालय अररिया के रहिका टोला मोहल्ला स्थित उनके निवास यासीन मंजिल लाया गया, जहां से सात मार्च को इनके पैतृक गांव महिषाकोल में सुपुर्द ए खाक किया गया। अधिवक्ता मो जावेद इकबाल के निधन पर लॉयर्स हॉल में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किया गया। इसकी अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता सह पूर्व पीपी लक्ष्मीनारायण यादव ने की। शोकसभा जिला अधिवक्ता संघ एवं जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें दोनों संघों के दर्जनों अधिवक्ता सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य वक्ताओं में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चौधरी, महासचिव संजीव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.