भागलपुर, दिसम्बर 13 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। शहर के प्राचीन और व्यस्ततम इलाके के बीचों-बीच स्थित फुलबड़िया हाट इन दिनों अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है। जिससे स्थायी व पक्का दुकानदारों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानदारों ने बताया कि एक समय यह हाट सब्जी, मांस और मछली के साथ-साथ कपड़ा के खरीद-फरोख्त का प्रमुख केंद्र हुआ करता था, जहां दूर-दराज़ से लोग खरीदारी के लिए पहुंचते थे। लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि इस ऐतिहासिक हाट का अस्तित्व अतिक्रमण के चलते खतरे में पड़ता नजर आ रहा है। हाट में सरकार द्वारा आवंटित पक्की दुकानों के दुकानदारों के सामने रोज़ी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। दरअसल, फुलवरिया हाट में जहां गुदरी लगनी थी, वहां नियमों को ताक पर रखकर टीन का शेड डालकर अवैध रूप से पक्की दुकानें बना ली गई हैं। इस पूरे मामले में प्रशासनिक ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.