भागलपुर, अगस्त 16 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। भाजपा शक्ति केंद्र संख्या-7 पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: अटल जी की पुण्यतिथि पर पौधरोपण श्रद्धांजलि का आयोजन भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू एवं भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि अटल जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। उन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच और राष्ट्रवादी विचारधारा से भारत को विश्व मंच पर मजबूत पहचान दिलाई। उनके नेतृत्व में पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध में निर्णायक नेतृत्व सहित कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां देश के इतिहास में दर्ज हुईं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने विकास,...