अररिया, फारबिसगंज व नरपतगंज स्टेशन होकर गुजरेगी अमृत भारत ट्रेन
अररिया, मई 12 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। रेल मंत्रालय द्वारा न्यू जलपाईगुड़ी से अररिया व फारबिसगंज के रास्ते अमृतसर तक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा से सीमांचल, कोसी और मिथिलांचल क्षेत्र के रेल यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। खासकर पंजाब और हरियाणा में रोजगार के लिए जाने वाले मजदूरों, श्रमिकों तथा धार्मिक यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी उपयोगी साबित होगी। रेलवे द्वारा जारी प्रस्तावित समय-सारणी के अनुसार ट्रेन संख्या 14663 प्रत्येक शनिवार को प्रात: आठ बजे न्यू जलपाईगुड़ी से रवाना होगी। यह ट्रेन सिलीगुड़ी, ठाकुरगंज, अररिया होते हुए अपराह्न 12:28 बजे फारबिसगंज पहुंचेगी। इसके बाद नरपतगंज, राघोपुर, सरायगढ़, रक्सौल, सीतामढ़ी, गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर के रास्ते सोमवार अहले सुबह 2:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.