भागलपुर, मई 4 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। विभिन्न जिलों में थानों और पुलिस के अन्य भवनों के निर्माण कार्य में लगातार तेजी दिख रही है। पांच नई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है जिसके तहत अररिया और किशनगंज में थाना भवन के साथ ही बेगूसराय में एसपी कार्यालय का नया भवन बनेगा। पांचों भवनों का निर्माण कार्य 46 करोड़ से ज्यादा की लागत से होना है। प्रशासनिक स्वीकृति को लेकर सरकार के संयुक्त सचिव कमल नयन ने लिखा है। आधारभूत संरचना को मजबूती प्रदान करने को लेकर पुलिस विभाग में भवनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अररिया, किशनगंज में थाने, बेगूसराय में बनेगा एसपी कार्यालय का भवनकिशनगंज में नए भवन की स्थिति सरकार ने किशनगंज के बीबीगंज थाना के नए भवन निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत 6.52 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति को निरस्त कर दिय...