हापुड़, जुलाई 1 -- थाना हापुड़ देहात के पास 27 जून को स्थित अरबो रुपये की जमीन पर पिस्टलों की नोंक पर कब्जा करने के प्रयास के मामले में पीड़ित ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर आरोपियों की खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। ग्राम शेरपुर दिल्ली हाल निवासी डेवलपर ग्राम ततारपुर निवासी जगपाल सिंह ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें बताया गया कि शनिवार की सुबह थाना देहात के पास स्थित जमीन पर तैनात गार्ड का उसे फोन कर बताया था कि कई गाड़ियों में सवार होकर 40 से 50 लोग आए हैं जिन्होंने हथियार भी ले रखे हैं। आरोप लगाया कि दोनों गार्डों के मुंह में पिस्टल घुसा दी और बंधक बनाकर गाड़ी में डाल कर वहां से चल दिए। मुझको बुलंदशहर रोड स्थित एक स्थान पर फेंक गए हैं और मेरे साथ मारपीट की है। दूसरे को भी दूसरी गाड़ी में डा...