नई दिल्ली, जुलाई 19 -- मानसून का सीजन कई अच्छी सब्जियां लेकर आता है, जिसमें एक होती है अरबी। अरबी को आप घुइयां के नाम से भी जानते होंगे, अलग-अलग जगहों पर इसे अलग नाम से जाना जाता है। घुइयां एक तरह की जड़ होती है, जिसकी सूखी और रसेदार दोनों सब्जी बनती है। इन दिनों बाजार में अरबी खूब बिक रही है और इसे पसंद करने वाले लोग इसे जरूर खरीदते हैं। घुइयां की सब्जी सिर्फ स्वाद में अच्छी नहीं होती बल्कि ये सेहतमंद भी होती है। इसमें फाइबर, पोटेशियम और विटामिन A, C, E होता है, जो ब्लड प्रेशर, बढ़ते वजन को कंट्रोल में रखता है। साथ ही पाचन को भी बेहतर करता है। अगर आप अरबी खरीदते हैं और वह जल्दी खराब हो जाती है, तो बालामऊ के किसान बिहारी लाल से जान लीजिए कि आखिर सही घुइयां खरीदने के टिप्स क्या हैं। खराब घुइयां तो नहीं खरीद रहे आप? बाजार में बिक रही घुइयां...