नई दिल्ली, मई 29 -- Facebook Instagram Whatsapp Plus Paid Features: अरबपतियों के बीच रैंकिंग रेस में इस साल फिसल गए मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने कमाई बढ़ाने के लिए लोकप्रिय प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सऐप पर सब्सक्रिप्शन के जरिए पेड फीचर्स की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। पुराने अकाउंट उसी तरह चलते रहेंगे, लेकिन फेसबुक प्लस, इंस्टाग्राम प्ल्स, वाट्सऐप प्लस नाम से नई सुविधाओं के इस्तेमाल के लिए कंपनी पेड सर्विस चालू करेगी। भारत में पेड सर्विस को आने में समय लगेगा, लेकिन जहां यह पहले चरण में चालू होगा, वहां फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इस सुविधा के लिए 3.99 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 378 रुपये खर्च करना होगा। वाट्सऐप प्लस लेने के लिए 2.99 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 283 रुपये देना होगा। मार्क जुकरबर्ग अरबपतियों की फॉर्ब्स सूची में 2025 के दूसर...