पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पीलीभीत। प्रतिष्ठित छेवी पातशाही गुरुद्वारे में सोमवार को अरदास के बाद सिख सामाजिक न्याय यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा लखीमपुर होते हुए दस जिलों में पहुंचने के बाद समाप्त होगी। लखनऊ में छह जून को विशाल सिख सम्मेलन के बाद इसका समापन होगा। यात्रा के संयोजक और सपा के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर ने गुरुद्वारे में अरदास के बाद यात्रा का औपचारिक आगाज किया। गुरुद्वारेके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर एसडीएम न्यायिक पवन कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए आठ सूत्रीय मांग पत्र पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन में ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा उसी स्थान हरि की पैड़ी हरिद्वार पर बनाए जाने की मांग समेत पचास साल से ज्यादा कब्जेदारों को मालिकाना हक, भूमिधरी किए जाने, सिख समाज को विधान परिषद में दो स...