रामपुर, अप्रैल 7 -- रामपुर। श्री गुरु तेग बहादर साहिब के प्रकाश पूरब के संबंध में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत सोमवार को गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में प्रात: श्री नितनेम साहिब, श्री सुखमणि साहिब के पाठ किए गए। अरदास के उपरांत गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन दरबार सजा। हजूरी रागी जत्था द्वारा सबद कीर्तन किया गया। रात्रि कार्यक्रम के अंतर्गत हजूरी रागी जत्था के अतिरिक्त श्री दरबार साहिब से आए कीर्तनीय भाई जगरूप सिंह द्वारा शबद कीर्तन किए गए और अरदास उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। इसी क्रम में सात अप्रैल को प्रात: से श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति होगी। उसके पश्चात बाहर से आए रागी जत्थे द्वारा शब्द कीर्तन किए जाएंगे और अरदास उपरांत गुरु के अटूट लंगर बांटे जाएंगे। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रधान दर्शन सिंह खुराना, प्रबंधक कमेटी के मीत प्रधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.