पीलीभीत, अप्रैल 15 -- मझोला। मझोला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुकलगीधर सिंह सभा में सिख पंथ के स्थापना दिवस एवं बैसाखी पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा व उत्साह के साथ आयोजित किया गया। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का गुरुद्वारा पहुंचना शुरू हो गया। हेड ग्रंथी बाबा गुरजंट सिंह ने संगत संग अरदास कर क्षेत्र की सुख-शांति तथा खुशहाली की कामना की। बाहर से आए रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी शब्द कीर्तन किया गया। इसमें वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रवचन में बताया गया कि सन 1699 में दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी ने बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना कर सेवा व साहस का संदेश दिया था। यह भी पढ़ें- श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया खालसा सजना दिवस दिनभर श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण कर सेवा भावना का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- बैशाखी पर्व पर सेक्टर-2 गुरुद्...