कन्नौज, दिसम्बर 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के गुरुद्वारा में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अरदास और भजन-कीर्तन के बाद लोगों ने लंगर प्रसाद छका। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने अरदास की और कहा सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी खालसा पंथ के संस्थापक थे। उनके बारे में कहा जाता है सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिडिय़न ते मैं बाज लड़ाऊं, तब गुरु गोविंद सिंह नाम कहाऊं...। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा फतेहगढ़ एवं श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी फर्रुखाबाद के प्रधान सरदार सूर्य प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा गुरु गोविंद सिंह ने सदा प्रेम, एकता व भाईचारे का संदेश दिया। उनका कहना था मनुष्य को न तो किसी से डरना चाहिए और ना ही डराना चाहिए। उनका दर्शन था कि धर्म का मार्ग ही सत्य का मार्ग है और सत्य की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.