औरंगाबाद, अप्रैल 9 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बन्देया के छात्रों ने ट्यूनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत रफीगंज प्रखंड स्थित अरथुआ इंजीनियरिंग कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के लिए वाहन को प्रधानाध्यापक शिवधार देव एवं मध्य विद्यालय के प्रभारी राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस दौरान छात्रों ने कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, प्रयोगशालाओं एवं विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उनके ज्ञान का विस्तार करना था। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.