आगरा, अगस्त 13 -- फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क एवं राजमार्ग परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे समय से प्रस्तावित अरतौनी अंडरपास को मंजूरी मिल गई है। इस अंडरपास के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।साथ ही सांसद ने आगरा-जगनेर-तांतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का मुद्दा भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि चंदौसी-आगरा-तांतपुर-कोर्ट मार्ग, जिसे क्षेत्र में सीएटी मार्ग के नाम से जाना जाता है, आगरा जनपद की जनता के लिए अत्यंत महत्वपूर...