छपरा, मई 15 -- पचपतरा वनदेवी माता मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण यज्ञशाला परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 3 गड़खा प्रखंड के पचपतरा स्थित वनदेवी माता मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय विराट शतचंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को अरणी मंथन और वैदिक पूजा करते श्रद्धालु गड़खा, एक संवाददाता। प्रखंड के पचपतरा स्थित वनदेवी माता मंदिर परिसर में आयोजित विराट शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को वैदिक विधि-विधान और अरणी मंथन के साथ धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ।

वैदिक अनुष्ठान का शुभारंभ ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश और अरणी मंथन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जैसे ही लकड़ी के घर्षण से अग्नि देव प्रकट हुए पूरा वातावरण जयकारों और भक्तिमय नारों से गूंज उठा। इसके बाद यज्ञशाला की परिक्रमा शुरू ह...