रांची, मार्च 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा क्षेत्र में शनिवार को महारामनवमी और वासंतिक नवरात्र महोत्सव का समापन हुआ। श्रीरामनवमी स्वागत समिति, महावीर मंडल (दादुल घाट) द्वारा बाईपास रोड, पीपर टोली और तारानगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रकाश साहू और सचिव सतीश साहू ने बताया कि विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समापन अवसर पर समिति ने विभिन्न अखाड़ों के सदस्यों को अंगवस्त्र और तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान रांची ग्रामीण दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष तपेश्वर केसरी और महामंत्री बीरेंद्र साहू ने महोत्सव के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शहरवासियों को बधाई व साधुवाद दिया। कार्यक्रम में राजकुमार राम, सुभाष प्रसाद साहू सहित कई गणमान्य उ...