रामगढ़, जून 25 -- सिरका, प्रतिनिधि। सीसीएल अंतर क्षेत्रीय कैरम व शतरंज़ प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है। प्रतियोगिता को लेकर सीसीएल अरगड्डा में तैयारी शुरू कर दी गयी है। कैरम व शतरंज प्रतियोगिता में अरगड्डा से भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर गुरुवार को अरगड्डा टोंगी क्लब में ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में अरगड्ढा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं व विभागों से लगभग 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में स्थान बनाने का प्रयास किया। खेल समिति के पदाधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल के आधार पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अंतर क्षेत्रीय शतरंज व कैरम प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई है। इस मौके पर खेल समिति के पदाध...