रामगढ़, जून 16 -- सिरका, प्रतिनिधि। अरगड्डा महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में मंगलवार को स्वच्छता पखवारा 2026 का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम क्षेत्र के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलायी गयी। साथ ही लोगों ने स्वच्छ, स्वस्थ और समाज निर्माण का संकल्प लिया। इस मौके पर अरगड्डा महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का अभिन्न अंग हमें बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वच्छता पखवारा के अंतर्गत 15 दिनों तक पूरे अरगड्डा क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता, श्रमदान, सफाई अभियान तथा विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता के प्रति जन भागीदारी को बढ़ावा देना तथा स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करना मुख्य उद्देश्य है। यह...