रामगढ़, मई 19 -- सिरका, प्रतिनिधि। सीसीएल अरगडा क्षेत्र में व्याप्त बिजली-पानी की घोर किल्लत, गिद्दी-ए अस्पताल की लचर व्यवस्था, सीसीएल कॉलोनियों की बदहाली और सीसीएल अधिकारियों की लालफीताशाही, मनमानी सहित अन्य जनसमस्याओं के विरोध में मंगलवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन सह महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

धरना-प्रदर्शन का आयोजन सांसद मनीष जायसवाल के आह्वान पर आयोजित इस आंदोलन में अरगडा, सिरका, गिद्दी-ए, गिद्दी-सी, रेलीगढ़ा और गिद्दी वाश री क्षेत्र के कुल 14 पंचायतों से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग नारेबाजी करते हुए जुलुश के शक्ल में अरगड्डा महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे। विदित हो कि इस क्षेत्र की लगभग एक लाख से अधिक की आबादी बुनियादी सुविधाओं के लिए सीसीए...