जमशेदपुर, मार्च 21 -- अरका जैन विश्वविद्यालय की बीबीए (बैच 2024-27) की छात्रा रिमझिम कुमारी का चयन आगामी 54वीं सीनियर महिला नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम के कप्तान के रूप में किया गया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के बरेली में 30 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने जा रही है। रिमझिम की इस उपलब्धि ने न केवल विश्वविद्यालय प्रबंधन बल्कि पूरे झारखंड के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ा दी है।हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह चैंपियनशिप देश की सबसे महत्वपूर्ण हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसमें विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की दिग्गज टीमें हिस्सा लेंगी। रिमझिम कुमारी, जो अपनी आक्रामक खेल शैली और सटीक रणनीति के लिए जानी जाती हैं, अब राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की टीम की कमान संभालत...