जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- अरका जैन विश्वविद्यालय में एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। 10 दिवसीय इस शिविर में विभिन्न संस्थानों के करीब 400 एनसीसी कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें सीनियर डिवीजन (एसडी) और सीनियर विंग (एसडब्ल्यू) के कैडेट्स शामिल हैं। शिविर का समापन 28 सितंबर को होगा। शिविर के पहले दिन कैडेट्स की रिपोर्टिंग और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद कैडेट्स को उनके आवास, प्रशिक्षण स्थल और कैंप की विभिन्न व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने कैडेट्स को शिविर के नियमों और अनुशासन की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- रानीबाग में एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शुरू प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को प्रतिदिन ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण और विभिन्न एन...