गढ़वा, फरवरी 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। खरौंधी प्रखंड के अरंगी स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का चावल खुले बाजार में बेचे जाने के मामले में गुरुवार को प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में डीसी से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्येंद्र दास, एसएमसी अध्यक्ष जयकुमार पासवान और संयोजिका अनीता देवी के द्वारा सरकारी चावल की हेराफेरी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यालय को मनमर्जी तरीके से चलाते हैं। नियमित रूप से समय पर उपस्थित नहीं होते हैं। वे पूर्व में भी कई विवादों में रह चुके हैं। पूर्व उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने कहा कि एमडीएम योजना सरकार की महत्वाकांक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.