अयोध्या, सितम्बर 29 -- प्रसूता की मौत के बाद पब्लिक हॉस्पिटल सील, पुलिस तैनात प्रसव के दौरान ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में हुई थी महिला की मौत

कार्रवाई का विवरण पारा गरीब शाह स्थित पब्लिक हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कर दिया सील फोटो 8 तारून सील किये गए हॉस्पिटल की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी

मामले की जानकारी तारुन, संवाददाता। प्रसव के दौरान ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने और लखनऊ के चरक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को पारा गरीबशाह स्थित पब्लिक हॉस्पिटल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही। अस्पताल के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। सराय सागर निवासी विश्वास यादव की 24 वर्षीय पत्नी अनुराधा को प्रसव क...