जौनपुर, जुलाई 9 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे भाई-बहन की कार बुधवार देर रात प्रतापगढ़ के रानीगंज में सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई-बहन मुंगराबादशाहपुर के नईगंज मोहल्ले में अपने जीजा के घर रहते थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गोंडा जिले के मनकापुर के रहने वाले 25 वर्षीय आकाश सोनी और उनकी 22 वर्षीय बहन प्रिया सोनी माता-पिता के निधन के बाद पिछले तीन वर्षों से मुंगराबादशाहपुर के नईगंज मोहल्ले में अपने जीजा मनीष सोनी के साथ रह रहे थे। यह भी पढ़ें- हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराकर कार सवार भाई-बहन की मौत, मंगेतर घायल मंगलवार को परिवार के लोग दो कारों से अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद बुधवार रात सभी वापस लौट रहे...