लखनऊ, दिसम्बर 14 -- गोमतीनगर के तनिष्क शोरूम से हीरे जड़ित सोने के कंगन उड़ाने वाले अंतरर्राज्यीय गिरोह के चार शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। घटना को अंजाम देने से पहले शातिरों ने शोरूम की रेकी की और फिर अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन के लिए चले गए। वहां से लौटने के बाद शातिरों ने शोरूम में ग्राहक बन पहुंचकर करीब 6.61 लाख के चार कंगन पार कर दिए थे। पुलिस ने चारों कंगन बरामद कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-7 स्थित रिषिता मनहट्टन निवासी सुशील कुमार वरुणा रिटेल्स तनिष्क के निदेशक हैं। सुशील ने मुकदमा दर्ज कराया था कि ग्राहकर बनकर आए चार लोगों ने उनके प्रतिष्ठान से हीरे जड़ित दो जोड़ी सोने के कंगन चोरी कर लिए हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में क...