फिरोजाबाद, दिसम्बर 12 -- शिकोहाबाद में गुरुवार की रात आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र में एक कार एक्सप्रेस वे एक सांड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार 3 लोग घायल हो गए। राज दुबे पुत्र दिलीप, हर्ष तिवारी पुत्र विनोद, रीता तिवारी पुत्री विनोद निवासीगण गाजियाबाद गुरुवार की रात अपनी कार से अयोध्या से गाजियाबाद लौटकर जा रहे थे। जब कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के थाना नसीरपुर के 49 किमी पर पहुंची ही थी कि तभी अचानक कार के सामने एक सांड़ आ गया। जिससे कार सांड़ से टकरा गई। हादसे के बाद कार में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना नसीरपुर पुलिस, यूपीडा की टीम ने घायल चालक राज दुबे, रीता तिवारी को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने क्षतिगस्त वाहन को हटवाकर थाने पहुंचवाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.