अयोध्या, दिसम्बर 29 -- अयोध्या संवाददाता। नव वर्ष के आगमन को लेकर जिला पुलिस ने शांति और सुरक्षा के लिए पहरेदारी तेज कर दी है। चौक-चौराहों से लेकर भीड़भाड़ वाले स्थलों में पैदल गस्त और पहरेदारी कराई जा रही है। वहीं संदिग्धों की तलाश और उनकी गतिविधियों पर लगाम के लिए जांच-तलाशी कराई जा रही है। जुड़वाँ शहरों अयोध्या और फ़ैजाबाद में पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत आने-जाने वाले वाहनों की जांच व सघन तलाशी के साथ मोटर वाहन कानूनों के अनुपालन के लिए कार्रवाई भी की जा रही है। आगामी नव वर्ष के मद्देनजर सोमवार की शाम नगर कोतवाली पुलिस ने महत्वपूर्ण चौराहों पर व्यापक रूप से वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। अयोध्या धाम के प्रवेश द्वार उदया चौराहे समेत अन्य चौक-चौराहों पर पुलिस टीमों की ओर से चलाये गए इस अभियान में 25 वाहनों के शीशों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.