अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर हादसा, बस कंडक्टर की मौत
अयोध्या, जून 11 -- कुमारगंज, संवाददाता। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्राइवेट बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसा कुमारगंज थाना क्षेत्र के रमेशनगर बड़ी नहर के पास सुबह करीब सात बजे हुआ। जानकारी के अनुसार जगदीशपुर से अयोध्या जा रही एक प्राइवेट सवारी बस (यूपी 45 टी 5214) रमेशनगर बड़ी नहर के निकट रुकी हुई थी और उसमें सवारियां बैठाई जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का शीशा साफ कर रहे कंडक्टर संतोष गुप्ता (42) पुत्र साहब शरण गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष गुप्ता सुल्तानपुर जनपद के हलियापुर थाना क्षेत्र स्थित जराई कला गांव के निवासी थे और प्रतिदिन इस बस में कंडक्टर के रूप में कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.