वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 19 -- अयोध्या राम मंदिर में वर्ष प्रतिपदा से बालीवुड संगीतकार रामलला के समक्ष रागोत्सव के अन्तर्गत अपनी साधना का समर्पण करेंगे। हालांकि अधिकांश संगीतकार इन दिनों विदेशों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गये। फिलहाल जो कलाकार व संगीतज्ञ सुलभ है, उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से यहां आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी में आधा दर्जन कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।दर्शन अवधि में आज से एक घंटे की वृद्धि वर्ष प्रतिपदा से शुरू हो रहे हिंदी नववर्ष एवं चैत्र रामनवमी मेला में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखकर रामलला के दर्शन अवधि में सुबह-शाम की दोनों पालियों को मिला कर एक घंटे की वृद्धि कर दी गई है, जो कि गुरुवार की सुबह से प्रभावी हो जाएगी। मंदिर निर्माण प्रभा...