नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एचटी लीडरशिप समिट 2026 में राम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री से पूछा गया कि आपको पहले भी अयोध्या जाने का न्योता मिला था मगर आप क्यों नहीं गए? इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा, 'कुछ लोगों ने मुझे निमंत्रण दिया था, वे पुरातत्ववादी लोग हैं और उनकी सोच बहुत सीमित है। उस समय मैंने कहा था कि भगवान केदारेश्वर के दर्शन करने के बाद मैं प्रभु श्रीराम के दर्शन करूंगा। यह मेरा संकल्प था। कोई भी सनातनी जब संकल्प लेता है तो उसको पूरा करता है। इसलिए इटावा में केदारेश्वर धाम के दर्शन करने के बाद प्रभु श्रीराम के दर्शन करने जा रहा हूं। हमारी पार्टी के लोगों ने तारीख निकलवार निमंत्रण दिया है।' यह भी पढ़ें- UP चुनाव में मायावती के साथ जाएगी SP? अखिलेश का जवाब; क...